खींवसर: पांचला में अफीम में जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का मामला, खींवसर थाने में 6 जनों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज
जमीन हड़पने के लिए अफीम में जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के पुत्र सुरेश की रिपोर्ट पर खींवसर पुलिस थाने में छः जनों के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ है। मामला खींवसर क्षेत्र के पांचला गांव का है। खींवसर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।