मणिमहेश यात्रा पर मौसम की मार, डल झील और गौरीकुंड में बर्फबारी के चलते यात्रा अस्थायी रूप से रोकी
हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर
मणिमहेश यात्रा के दौरान डल मणिमहेश एवं गौरीकुंड क्षेत्र में खराब मौसम और लगातार हो रही बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। वीरवार को सुबह से ही निचले क्षेत्रों में हो रही बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी शुरू हो गई है। जिसके चलते मनी महेश डल झील और गौरीकुंड में बर्फबारी शुरू हुई है। एडीएम भरमौर विकास शर्मा नई खबर की पुष्टि करते हुए कहा है की मणिमहेश में हल्की बर्फबारी शुरू हुई है जिसके चलते प्रशासन है यह निर्णय लिया है। हालांकि आज सुबह से ही सभी धार्मिक छड़ियां और जत्थे हड़सर से मणिमहेश के लिए रवाना होते हैं। 18 सितंबर को 1:00 बजे के करीब सप्तमी खत्म हो जाएगी और उसके बाद राधा अष्टमी का स्नान शुरू हो जाएगा। इस शाही स्नान में हजारों श्रद्धालु पवित्र स्नान करेंगे
मणिमहेश यात्रा प्रशासन, भरमौर ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे आगे की यात्रा न करें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मौसम की स्थिति को देखते हुए संयम बरतने तथा प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।
प्रशासन की ओर से कहा गया है कि मौसम में सुधार होने और यात्रा दोबारा शुरू करने के संबंध में आधिकारिक सूचना जारी होने तक श्रद्धालु यात्रा मार्ग पर आगे न बढ़ें।
लगातार बर्फबारी के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यात्रा पुनः शुरू होने की आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।
Dharwala, Chamba | Sep 17, 2026