वाड्रफनगर: करोड़ों की अनियमितता की जांच पूरी, संपूर्ण रिपोर्ट शासन के पास, फिर भी कार्रवाई नहीं
वाड्रफनगर शुक्रवार करोड़ों रुपए की कथित वित्तीय अनियमिताओं के आरोपों से घिरे प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव के मामले में जांच पूरी होने के बाद कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने जांच रिपोर्ट अग्रिम कार्यवाही के लिए शासन को भेज दी है सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट लगभग 1 सप्ताह पहले शासन स्तर पर पहुंच चुकी है अब सब की निगाहें शान पर टिकी हुई है