पाली: ग्राम दिगवार के निवासी किसान ने गांव के 2 नामजद दबंगों पर अवैध तरीके से उसकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया
Pali, Lalitpur | Jul 2, 2026 ग्राम दिगवार निवासी किसान ने एसडीएम पाली को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि उसकी जमीन पर गांव के दो नामजद लोगों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया है। उसने बताया कि उसने कई बार उक्त जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिए हैं। परंतु अभी तक कार्यवाही नहीं हो सकी है। उसने एसडीएम से न्याय की मांग की।