गढ़ी: कुपड़ा के पास उर्जेश्वरी माता मंदिर में अष्टमी पर विविध धार्मिक आयोजनों का आयोजन
Garhi, Banswara | Oct 19, 2026 कुपड़ा के पास उर्जेश्वरी माता मंदिर में सोमवार को अष्टमी के पावन अवसर पर विधि-विधान से हवन का आयोजन किया गया। शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार पूजन विधि के तहत हवन श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर माता रानी से सुख-समृद्धि, शांति एवं सभी के कल्याण की कामना की।