अथमलगोला: अथमलगोला पुलिस ने जमालपुर पुल के पास से 12 लीटर बियर के साथ दो बाइक सवार युवकों को किया गिरफ्तार
अथमलगोला थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को जमालपुर पुल के समीप से बाइक सवार दो युवकों को 12 लीटर बियर के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में शनिवार की शाम 6 बजे पुलिस ने बताया कि 12 लीटर बियर के साथ बाईक सवार हासनचक निवासी दो युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्तार दोनों युवक को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में जुटी है।