➡️ योग से तन स्वस्थ, मन प्रसन्न और जीवन संतुलित बनता है
➡️ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर राज्यव्यापी योगा सप्ताह कैंपेन 15 से 21 जून तक
➡️ जिला जेल, हरदा में बंदियों के लिए शिविर आयोजित
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष श्री अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में सोमवार को जिला जेल, हरदा में ’’अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ 21 जून 2026 के अवसर पर जेल में निरूद्ध बंदियों के लिए राज्यव्यापी योग सप्ताह कैंपेन 15 जून 2026 से 21 जून 2026 तक अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बंदियों द्वारा योगासन किया गया।
शिविर का शुभारंभ ऑनलाईन माध्यम से माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति महोदय के करकमलों से प्रातः 07ः30 बजे किया गया। शिविर के आयोजन किये जाने का मुख्य उद्देश्य जेल में निरूद्ध बंदियों को योगासन के लाभ बता कर उनको उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। शिविर में उपस्थित न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री चन्द्रशेखर राठौर ने जिला जेल हरदा में निरूद्ध बंदियों को ’’अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह प्राचीन भारतीय परंपरा तनाव कम करने, लचीलापन बढ़ाने और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने में मदद करती है। योग हमारे स्वस्थ जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होने बताया कि ’’योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जीने की कला है।’’ उन्होने बंदियों को विभिन्न योगासनों की शिक्षा दी साथ ही नालसा/सालसा की चल रही विभिन्न विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया। इस दौरान उन्होने बंदियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी एवं नशा न करने की सलाह भी दी।
शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री सौरभ कुमार दुबे ने जेल में निरूद्ध बंदियों को योगा करने से होने वाले प्रमुख लाभों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योगासन से शरीर मजबूत, लचीला और निरोगी बनता है। यह पाचन तंत्र, श्वसन प्रणाली और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। योग और ध्यान मानसिक तनाव, डिप्रेशन और एंग्जायटी को कम करते हैं। इससे मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता में सुधार होता है। योग मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है, जिससे आंतरिक शांति और सकारात्मकता का अनुभव होता है। उन्होने बंदियों को भारतीय संविधान में वर्णित नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों तथा मूल अधिकारों एवं विभिन्न अधिनियमों, नालसा व सालसा की चल रही विभिन्न विधिक सहायता योजनाओं तथा बंदियों के अधिकारों के बारे में अवगत कराया। शिविर में सहायक जेल अधीक्षक श्री संतोष हरयाल, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, तथा पैरालीगल वॉलेंटियर श्री एल.के. पारे उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh #InternationalDayofYoga
#YogaForHealthyAgeing
#Harda #हरदा
34 views | Harda, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026