मोतिहारी: राजा बाजार बेगमपुर में मारपीट में महिला समेत तीन हुए जख्मी
मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार बेगमपुर में मारपीट के दौरान एक महिला समेत तीन जख्मी हो गए। मामले में विंदेश्वर सहनी की पत्नी सबिता देवी ने एफआईआर दर्ज कराई है। उसने साधु राम, नटवर राम सहित अन्य को आरोपित किया है। उसने आरोपितों पर शराब के नशे में घर उजाड़ने मारपीट करने तथा आभूषण व नगदी छीनने का आरोप लगाया है।