शासन द्वारा 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। इस अनुक्रम में जिला पंचायत सभागार अनूपपुर में 20 फरवरी को दोपहर 3 बजे से विश्व सामाजिक न्याय दिवस का आयोजन किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने सर्व संबंधित अधिकारियों को निर्धारित स्थान उपस्थित होने कहा है ।