डुमरांव: डुमरांव प्रखंड कार्यालय में बीडीओ और सीओ ने किया झंडोतोलन, एसडीएम और एसडीपीओ रहे मौजूद
Dumraon, Buxar | Jan 26, 2025 डुमरांव के प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ संदीप पांडेय और सीओ शमन प्रकाश ने 26 जनवरी के मौके पर रविवार की सुबह 10 बजे झंडोतोलन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम राकेश कुमार और एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी भी मौजूद रहें। इस दौरान तय समय पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।