डुमरांव: पुराना भोजपुर चौक पर समाज कल्याण मंत्री का पूर्व मंत्री के नेतृत्व में हुआ स्वागत
Dumraon, Buxar | Jan 25, 2025 पुराना भोजपुर चौक पर बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन साहनी का जदयू कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। मंत्री मदन साहनी शनिवार की दोपहर 3 बजे पहुंचे थे। कार्यक्रम की अगुवाई बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जदयू के वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्त अजीत चौधरी ने की जिनके नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मंत्री मदन साहनी का स्वागत किया।