डुमरांव: डुमरांव नगर परिषद कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर मुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी ने तिरंगा फहराया
Dumraon, Buxar | Jan 26, 2025 डुमरांव नगर परिषद कार्यालय सभागार में गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार की सुबह 10:20 पर झंडोतोलन किया गया। झंडोतोलन नगर परिषद की मुख्य पार्षद सुनीता गुप्ता और कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम राकेश कुमार और एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी मौजूद रहें।