डुमरांव: डुमरांव में पुलिसकर्मियों को लोकतंत्र को मजबूत बनाने की शपथ दिलाई गई
Dumraon, Buxar | Jan 25, 2025 डुमरांव के अनुमंडल पुलिस कार्यालय सभागार में शनिवार की दोपहर एक बजे लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने और मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग के सभी कर्मचारियों को एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने मतदाता शपथ दिलाई। एसडीपीओ ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांति पूर्ण मतदान की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।