डुमरांव: डुमरांव के राज हाई स्कूल में एसडीएम और एसडीपीओ ने तिरंगा फहराया, झांकी निकाली और लोगों को संबोधित किया
Dumraon, Buxar | Jan 26, 2025 डुमरांव के राज हाई स्कूल में एसडीएम राकेश कुमार और एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने रविवार की सुबह 11 बजे तिरंगा फहराया। इस दौरान भव्य झांकी निकाली गई जिसमें अनुमंडल स्तर के तमाम अधिकारी मौजूद रहें। मौके पर एनसीसी के छात्र छात्राओं ने परेड भी किया जो शोभा यात्रा के आकर्षण का केंद्र बना रहा।