नायगांव में दबंग ने पिता, पुत्र और पुत्री पर कुल्हाड़ी से किया हमला, घायल सतना जिला अस्पताल में भर्ती
नयागांव में युवती को छींटाकशी का विरोध करने पर दबंग हासिल प्रजापति मारपीट करने लगा । मारपीट से बचाने आए पिता और भाई पर दबंग हासिल ने कुल्हाड़ी व डंडे से हमला कर लहूलुहान कर दिया । घायल पिता पुत्र और पुत्री को सतना जिला अस्पताल लाया गया है जहां भर्ती के इलाज किया जा रहा है । सोमवार की शाम 5 बजे जिला अस्पताल चौकी पुलिस घायलों से पूछताछ कर रही है ।