✅ इनडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के इनडोर स्टेडियम हरदा में सोमवार को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड हरदा, खिरकिया एवं टिमरनी के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान ने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर शासकीय पीएम श्री महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री राजेश कुमार गौर, कन्या शाला की प्राचार्य श्रीमती मंजूलता खरे, क्रीड़ा अधिकारी श्री राहुल सराठे, ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान, बैडमिंटन कोच श्री विनोद यादव एवं खेल विभाग के सहायक ग्रेड लेखापाल श्री राजेंद्र वर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्राचार्य श्रीमती मंजूलता खरे ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए जीवन में कोई न कोई खेल खेलना जरूरी है। इसके बाद प्राचार्य श्रीमती खरे एवं ब्लॉक समन्वयक सुश्री खान ने बैडमिंटन खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में 14 वर्ष बालिका वर्ग में जोनर एजुकेशन स्कूल हरदा की वान्या जाट ने प्रथम, विजन पब्लिक स्कूल हरदा की माही मोरछले ने द्वितीय, संस्कार स्कूल हरदा की अवनी सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 14 वर्ष बालक वर्ग में संस्कार स्कूल के हितार्थ पटेल ने प्रथम, सनफ्लॉवर स्कूल हरदा के कार्तिक लोहनी ने द्वितीय, सनफ्लॉवर स्कूल हरदा के रिजवान खान ने तृतीय तथा सेंट मेरी स्कूल हरदा के गर्व जैन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इस दौरान आयोजित 17 वर्ष बालिका वर्ग प्रतियोगिता में विकासखण्ड टिमरनी की आराध्या साकल्ले ने प्रथम, सेंट मेरी स्कूल हरदा की गौरी वशिष्ठ ने द्वितीय, होली फेथ स्कूल हरदा की रौनक चौरे ने तृतीय तथा विकासखण्ड टिमरनी की अंशिका सोनी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में सेंट मेरी स्कूल हरदा के प्रखर शर्मा ने प्रथम स्थान, द फाउंडेशन स्कूल हरदा के सजल मुकाती ने द्वितीय, महर्षि स्कूल हरदा के अनमोल राखिया ने तृतीय व महर्षि स्कूल हरदा के केशव शर्मा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर आयोजित 19 वर्ष बालिका वर्ग प्रतियोगिता में एकेडमी हाइट्स टिमरनी की कर्णिका नरवरे ने प्रथम, टिमरनी की रिदिमा रावत ने द्वितीय, खिरकिया की सुहानी यादव ने तृतीय व जोन एजुकेशन स्कूल हरदा की प्रियांशी भाटी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया तथा 19 वर्ष बालक वर्ग में संस्कार स्कूल के प्रीत पटेल ने प्रथम, महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल के लक्ष्य नेगी ने द्वितीय, जोनर एजुकेशन सिस्टम स्कूल हरदा के आदर्श भाटी ने तृतीय तथा संस्कार स्कूल हरदा के अभय पुरोहित ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में चयनित सभी खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में श्री भूपेंद्र सिंह तोमर, श्री फारुक खान, श्री रोनित राठौड़, सुश्री अमीषा काले, सुश्री अमीषा यादव, श्री मोहित अवस्थी, सुश्री अनीता मिश्रा, श्री योगेंद्र स्वामी, श्री दर्शन खोरे, श्री नितिन रामकुचे, श्री गौतम विश्वकर्मा, श्री मनीष प्रजापति एवं श्री विवेक प्रजापति सहित सभी खेल प्रशिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
#Harda #SchoolGames #Badminton