✅ अपराजिता कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को दिया जा रहा 15 दिवसीय जूडो-कराटे प्रशिक्षण
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत संचालनालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्री विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में अपराजिता कार्यक्रम के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टिमरनी में बालिकाओं के लिए 15 दिवसीय जूडो-कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण तिनका सामाजिक संस्थान की प्रशिक्षक सुश्री मोना खरे द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों के साथ-साथ जूडो-कराटे की तकनीकों का अभ्यास कराया जा रहा है।
अपराजिता कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता एवं सुरक्षा की भावना विकसित करना तथा उन्हें विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करने के लिए सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण के माध्यम से बालिकाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा एवं व्यक्तित्व विकास के अवसर उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate Women and Child Development, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#Harda #BetiBachaoBetiPadhao #Aparajita