कोलेबिरा: कोलेबिरा हत्याकांड पर भड़के विधायक भूषण बाड़ा, बोले- दोषियों को मिले कड़ी सजा
कोलेबिरा में युवती हत्या मामले को लेकर विधायक भूषण बाड़ा रविवार को 1बजे पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने और पोस्टमार्टम में हुई देरी पर पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। विधायक ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि न्याय में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।