पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा की 24 वर्षीय प्रियंका मिंज अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करने जा रही हैं। बचपन से नृत्य के प्रति गहरी रुचि रखने वाली प्रियंका 15 जुलाई से बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित होने वाली ग्लोबल लीग डांस प्रतियोगिता में अपनी टीम के साथ हिस्सा लेंगी। प्रियंका की इस उपलब्धि से पूरे गुवा क्षेत्र में खुशी है।