काको: काको मंडल कारा के 15 कैदियों के परिजनों को मेहनताना का 33% मिलेगा
Kako, Jehanabad | Apr 18, 2026 जहानाबाद समाहरणालय में जिला पदाधिकारी डॉ. प्रीति की अध्यक्षता में जिला अपराध पीड़ित कल्याण न्यास समिति की बैठक हुई। शनिवार रात्रि करीब 8 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में मंडल कारा के 15 सजावार कैदियों के परिजनों को उनके पारिश्रमिक का 33% भुगतान स्वीकृत किया गया।