गाज़ियाबाद: पीएम मोदी ने साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच 13 किलोमीटर लंबे नमो भारत कॉरिडोर के अतिरिक्त खंड का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार दोपहर करीब ढाई बजे साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे अतिरिक्त खंड का उद्घाटन कर दिया है। इसके बाद पीएम ने क्यूआर कोड स्कैन कर ट्रेन का टिकट ले सफर भी किया। इस यात्रा में उनके साथ स्कूली बच्चे भी साथ दिखे। इस दौरान कुछ स्कूली बच्चों से बातचीत भी की।