गाज़ियाबाद: शालीमार गार्डन पुलिस ने किन्नर के घर में चोरी करने वाले 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया, कब्जे से चोरी की 1 चेन बरामद
थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने शनिवार शाम करीब 5 बजे चेकिंग के दौरान व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर बीते दिनों किन्नर के घर में चोरी करने वाले फैजान नाम के 1 शातिर अभियुक्त को जौजी फार्म हाऊस के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 1 पीली धातु की चेन बरामद की गई है।