गाज़ियाबाद: लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में कक्षा 10 के छात्र ने दूसरे साथी की आंख पर पेन से किया हमला, ACP अंकुर विहार ने दी जानकारी
थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में कक्षा 10 के छात्र ने दूसरे साथी की आंख पर पेन से हमला कर दिया। इस मामले पर शनिवार शाम करीब 6 बजे ACP अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के रहने वाले मंजीत के द्वारा तहरीर देते हुए बताया गया था कि उनके भतीजे वंश पर उसी के साथ कक्षा दस मे पढने वाले एक लडके के द्वारा पैन से उसकी आंख पर हमला कर दिया।