गाज़ियाबाद: BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दिया बड़ा बयान, कहा- हमारी सरकार में प्रतिदिन 50 हजार गाय कट रही हैं
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शनिवार (4 जनवरी) को एक विवादित बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में प्रतिदिन 50 हजार गायों की हत्या हो रही है। उनके इस बयान से जुदा वीडियो शनिवार शाम करीब 6 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया।