गाज़ियाबाद: गाजियाबाद में 5 जनवरी को पीएम मोदी साहिबाबाद आनंद विहार नमो भारत ट्रेन रूट का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जनवरी को गाजियाबाद पहुंचेंगे। जहां प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। वहीं, साहिबाबाद से आनंद विहार नमो भारत ट्रेन रूट का उद्घाटन करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नरेट ने जिले के सात थाना क्षेत्र को नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित किया है।