गाज़ियाबाद: थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुआ 1 चोरी का ई-रिक्शा
थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने ई रिक्शा चोरी करने वाले शिवम नाम के 1 शातिर अभियुक्त को शनिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे मन्दिर के पीछे तिराहे के पास शालीमार गार्डन एक्स-1 से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 1 ई-रिक्शा बरामद हुआ है।