काको: मंडल कारा जहानाबाद में प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ का प्रेरणादायक संगीतमय कार्यक्रम
जहानाबाद। अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा मंडल कारा, जहानाबाद में प्रेरणादायक एवं संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बंदियों को गायत्री मंत्र जप और ध्यान का अभ्यास कराया गया, जिससे सकारात्मक वातावरण बना रहा।