निज़ामाबाद: निजामाबाद तहसील में आयोजित समाधान दिवस, 61 में से एक प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण
निजामाबाद तहसील सभागार में शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह ने की समाधान दिवस के दौरान कुल 61 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों में सर्वाधिक 46 मामले राजस्व के थे ।