बबेरू: ओझा नगर में सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिले युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Baberu, Banda | Aug 21, 2026 कमासिन थाना क्षेत्र के ओझा नगर का है जहाँ आज शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव सड़क के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला, युवक घर से बाइक पर सवार होकर खाद लेने निकला था। वहीं सड़क के किनारे पड़ा था जिसकी मौत हो चुकी थी, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया, उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.