बबेरू: मुरवल गांव में अज्ञात कारणों से एक महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, सीएचसी बबेरू में कराया गया भर्ती
Baberu, Banda | Feb 19, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुरवल गांव निवासी 45 वर्षीय महिला ने गुरुवार की शाम करीब 7 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जैसे इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो सीएचसी बबेरू मे भर्ती कराया जहाँ पर डॉक्टर द्वारा उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुवे जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।