बिहारीगंज: संत रविदास की 650वीं जयंती को लेकर बिहारीगंज में निकली भव्य कलश यात्रा
संत रविदास जी की 650वीं जयंती को लेकर समरसता संकल्प अभियान के तहत बिहारीगंज में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा प्रखंड कार्यालय परिसर से शुरू होकर कुस्थन,शास्त्री चौक, जवाहर चौक और निवास राम गली होते हुए वार्ड नंबर सात स्थित संत रविदास मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश का विसर्जन किया गया। इस दौरान लोगों ने समानता,सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया