कुंडम: कुंडम थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के धंधे में लिप्त तस्कर को गिरफ्तार कर 7 लीटर शराब जब्त की
कुंडम थानांतर्गत बघराजी पुलिस ने रतिराम गौंड को उसके ही घर के ठीक सामने से धर दबोचा। आरोपी अपने घर के आड़ में लंबे समय से अवैध कच्ची शराब का काला कारोबार चला रहा था, जिसकी भनक लगते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से 7 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है, हालांकि इस अपराध में 7 वर्