कुंडम: अमेटा में घर के सामने अवैध शराब बेचता आरोपी गिरफ्तार, 32 पव्वे जब्त
कुंडम थाना पुलिस को सोमवार शाम 6 बजे के करीब सूचना मिली की एक व्यक्ति अमेटा में घर के सामने अवैध शराब बेच रहा है।सूचना पर मौके पर दबिश देते हुए शिवपाल कोल निवासी अमेटा को गिरफ्तार किया गया।जिसके कब्जे से 32 शराब के पव्वे जब्त किरते हुए आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।