अगिआंव: अगियांव क्षेत्र में गुरुवार के साम से बिजली रही गुल, उपभोक्ताओं में काफ़ी आक्रोश
अगियांव क्षेत्र के कुर्मिचक, खेढी सहित कई गांवो में गुरुवार की साम 4 बजे से बिजली गायब थी और कर्मी कान में तेल डाल कर सोय रहे। उपभोक्ताओं ने कहा कि ये बिजली कर्मियों कि बहुत बड़ी लापरवाही है। 12 से 14 घण्टे बिजली गायब रही लेकिन कर्मियों को कोई फर्क नही। आज सुबह बिजली आई लेकिन फिर वही स्थिति हो गई। बिजली गायब होने से उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है।