अगिआंव: डीहरा से एक कट्टा व तीन जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
अजीमाबाद थाना क्षेत्र के डीहरा गांव से एक देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार ब्यक्ति डीहरा निवासी श्रीराम सिंह के पुत्र राहुल सिंह है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक गांव में कट्टा लेकर लोगो को धमका रहा था जिसको ले गिरफ्तार किया गया और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया।