अगिआंव: बड़गांव में नाइट कैम्प लगा चार दिनों में 300 सौ लोगो का लिया गया ब्लड सैम्पल
प्रखण्ड के बड़गांव में नाइट ब्लड कैम्प लगाकर चार दिनों में 300 लोगो का ब्लड सैम्पल लिया गया है। ये कैम्प अगियांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमई धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में लगाई गई हैं। ये कार्यक्रम फाईलेरिया मुक्त अभियान के तहत चल रहा है। कल से बेरथ गांव में नाइट ब्लड कैम्प लगाया जाएगा। कैम्प रात्रि 8:30 बजे से रात्रि 12 बजे तक लगता है।