अगिआंव: नारायणपुर थाना के मड़नपुर में दो आरोपियों ने डर से किया आत्मसमर्पण
मड़नपुर में घर मे इस्तेहार चिपकाने गई पुलिस के समक्ष दो आरोपियों ने आत्मसर्मपण कर दिया। आरोपी नारायणपुर थाना क्षेत्र के मड़नपुर निवासी बिरेन्द्र पासवान व सुरेंद्र पासवान है। पुलिस ने बताई की 10 वर्ष पहले दो पक्षों में मारपीट हुई थी जिसमे दोनो आरोपी थे। दोनो ने आजतक सरेंडर नही किया था , जिसको ले कोर्ट ने कुर्की वारंट व इस्तेहार जारी किया था।