मड़ावरा: मड़ावरा में लहर धाम तिराहे के पास बाइक असंतुलित होकर गिरने से 2 बाइक सवार हुए घायल
मड़ावरा में लहरधाम तिराहे के पास बुधवार की सुवह करीब 4 बजे एक बाइक असन्तुलित होकर गिर गई जिससे बाइक सवार 2लोग घायल हो गये। जिन्हें राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा लाया गया जहाँ पर दोनों घायलों की हालत गम्भीर पाये जाने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।