ललमटिया थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।