राजमहल: तीनपहाड़ थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा
सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उत्पन्न हुए जनाक्रोश को पुलिस ने सूझबूझ से शांत करा दिया है। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह जानकारी बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे मिली है।