मड़ावरा: मदनपुर गाँव में रैकवार समाज के लोगों ने धूमधाम से मनाई महर्षि कश्यप जी की जयन्ती
तहसील मड़ावरा के मदनपुर गाँव में रविवार की शाम करीब4 बजे रैकवार समाज के लोगों ने महर्षि कश्यप जी की जयन्ती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।इस अवसर पर रैकवार समाज के लोगों ने महर्षि कश्यप जी की शोभायात्रा निकाली। जिसकी जगह जगह आरती उतारी गई। इस दौरान भजन कीर्तन गाये गये पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।