ऊंचाहार: मनऊ का इंदारा अरखा गाँव के पास धोखे से बुलाकर किशोर की पिटाई, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
ऊँचाहार क्षेत्र के अरखा गाँव निवासी 16 वर्षीय अंश को उसके दो साथी मंगलवार की रात, घर से बुलाकर बाजार ले गये, आरोप है कि मनऊ का इंदारा के पास दो अन्य लोगों के साथ मिलकर अंश को बेल्ट व लात घूंसों से जमकर मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी, अंश किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा, उसकी मां आरती की तहरीर पर पुलिस ने कोटराबहादुर गंज के चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया।