महोबा: कलेक्ट्रेट में जन शिकायतों में लापरवाही पर डीएम सख्त, एक दर्जन से अधिक अधिकारियों के वेतन पर रोक बरकरार
Mahoba, Mahoba | Jul 15, 2026 जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने आईजीआरएस व जनसुनवाई पोर्टल की समीक्षा बैठक में जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। जून माह में खराब प्रदर्शन करने वाले एक दर्जन से अधिक अधिकारियों के वेतन पर लगी रोक यथावत रखने के निर्देश दिए। साथ ही 25 जुलाई तक सुधार, प्रतिदिन जनसुनवाई, शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर संतुष्टिपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।