पन्ना: पन्ना पुलिस ने देवेन्द्रनगर में जुआ फड़ पर दबिश दी, 40,300 रुपये नगद सहित 6 जुआरी गिरफ्तार
Panna, Panna | Nov 10, 2026 जिला पन्ना के थाना देवेन्द्रनगर पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शरीफ ढाबा के एक कमरे में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारा। पुलिस अधीक्षक सव्यसाची सराफ के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई, जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपियों को मौके दबोच लिया।