सेवा की कहानी : बिहान योजना से जुड़कर जामनी बाई वर्मा बनीं लखपति दीदी, आत्मनिर्भरता की पेश की मिसाल
शासन की इस महत्वाकांक्षी बिहान योजना से जुड़कर जिले की महिलाएं न केवल अपनी आजीविका के नए साधन विकसित कर रही हैं, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर समाज में अपनी अलग पहचान भी बना रही हैं। इसी की प्रेरणादायक मिसाल हैं खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम लिमतरा निवासी श्रीमती जामनी बाई वर्मा, जिन्होंने बिहान योजना के अंतर्गत स्व-सहायता समूह से जुड़कर खेती और कृषि व्यवसाय के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिखी है। आज वे लखपति दीदी के रूप में पहचान बना चुकी हैं और कृषि तथा कृषि केंद्र के संचालन से सालाना लगभग 8 लाख रुपए की आय अर्जित कर रही हैं।
#सेवा_संकल्प_अभियान_SevaSankalpAbhiyan
#मोरविष्णुभैया_शक्ति_वंदन_CGNavratri2026 #VishnuBhaiya #SushasanSarkar #WomenEmpowerment_Chhattisgarh