सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा में कृषि विभाग एवं संबंधित विभागों के संयुक्त तत्वावधान में जैविक किसान मेला एवं कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के 600 से अधिक किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जैविक एवं प्राकृतिक खेती की आधुनिक तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों और शासन की किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी खेती के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यशाला में जैविक खेती, तिलहन फसलों का उत्पादन बढ़ाने, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, फसल विविधीकरण और किसानों की आय में वृद्धि के विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari ViksitChhattisgarh SevaSeVikas
modiat25