सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ ही आम नागरिकों को जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा खैरागढ़ एवं छुईखदान विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में जल जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को जल के महत्व, सुरक्षित पेयजल के उपयोग, जल संरक्षण तथा पानी की बचत के प्रति जागरूक करते हुए जल संसाधनों के समुचित उपयोग का संदेश दिया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari ViksitChhattisgarh SevaSeVikas
modiat25