फारबिसगंज: फारबिसगंज में ट्रेन के चपेट में आने से 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत, रेल पुलिस जांच में जुटी
फारबिसगंज -- जोगबनी रेल खंड पर सुभाष चौक रेलवे संपार फाटक केजे 65 से आगे ट्रेन के चपेट में आने से लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक की मंगलवार को दोपहर 1 बजे के करीब मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही शव को देखने के लिए घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी.