फारबिसगंज: फारबिसगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया
फारबिसगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया. सोमवार को पांच बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की.