प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र को सुमित गौड़ ने सभी साथियों के साथ जाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
सुमित गौड़ ने प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह जी के आवास पर पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
फरीदाबाद Rakesh Kumar हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने अपने साथियों के साथ गुरुग्राम स्थित हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सुमित गौड़ एवं उनके साथियों ने राव नरेंद्र सिंह को शॉल ओढ़ाकर, बुके भेंट कर एवं केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।
इस मौके पर मुख्य रूप से हरियाणा कांग्रेस महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती पर्ल चौधरी, गुरुग्राम शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डाबर एवं हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया एवं अनेकों लोग भी मौजूद रहे। सभी ने राव नरेंद्र सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस मौके पर सभी सयुंक्त रूप से कहा की प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के एक वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा कांग्रेस संगठन को मजबूती मिली है और पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि राव नरेंद्र सिंह का अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की कार्यशैली पार्टी के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर राव नरेंद्र सिंह ने जन्मदिन पर उनसे मिलने पहुंचे फरीदाबाद के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है।
राव नरेंद्र सिंह ने वोट चोरी के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने हरियाणा में भाजपा सरकार की तानाशाही, प्रदेश में बढ़ते अपराध और लगातार बढ़ती महंगाई पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को लेकर जनता की आवाज उठाती रहेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
इस अवसर पर सुमित गौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राव नरेंद्र सिंह के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शशांक जैन एडवोकेट, अजय बैंसला, कमल, अंकित तंवर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Faridabad, Faridabad | Nov 28, 2026